Union Minister of State, Jal Shakti and Tribal Affairs Performs Ganga Aarti at Parmarth

It was beautiful to welcome the Hon’ble Minister of State for Jal Shakti & Tribal Affairs Shri Bisweshwar Tudu to Parmarth Niketan ahead of Raksha Bandhan. to inspire a pledge for the protection and conservation of Jal, Jungle, Van & Vanvasis in the divine Parmarth Ganga Aarti.


‘”विश्वेश्वर किये विश्वाभिषेेक’’ माननीय केंद्रीय जल शक्ति एवं जनजातीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री विश्वेश्वर टुडू जी ने परमार्थ निकेतन गंगा तट पर दिव्य गंगा आरती की। पूज्य स्वामी जी की कुटिया में दर्शन व ध्यान कर उनके द्वारा संचालित विभिन्न आध्यात्मिक, पर्यावरण संरक्षण व मानवता हेतु किये जा रहे सेवा कार्यो को देख अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। स्व से समष्टि की अद्भुत सेवा।

निकेतन आये माननीय केंद्रीय जल शक्ति एवं जनजातीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री विश्वेश्वर टुडू जी

विश्व विख्यात गंगा आरती में किया सहभाग

रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर किया अभिनन्दन

ऋषिकेश, 29 अगस्त। परमार्थ निकेतन आये माननीय केंद्रीय जल शक्ति एवं जनजातीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री विश्वेश्वर टुडू जी, उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती की कुटिया में दर्शन व ध्यान किया तत्पश्चात गंगा आरती में सहभाग किया।

माननीय मंत्री श्री विश्वेश्वर टुडू जी ने सुश्री गंगा नन्दिनी त्रिपाठी और आचार्य दीपक शर्मा के साथ आश्रम भ्रमण कर स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में संचालित विभिन्न गतिविधियों के विषय में जानकारी प्राप्त की।

माननीय मंत्री जी से परमार्थ निकेतन में हाल ही में सम्पन्न हुई तीन दिवसीय गंगा आरती कार्यशाला के विषय में विस्तृत चर्चा की। नमामि गंगे व परमार्थ निकेेतन के संयुक्त तत्वाधान में अब तक तीन गंगा आरती कार्यशालाओं का आयोजन किया गया जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों और विभिन्न घाटों के सेवादारों ने सहभाग कर आरती के माध्यम से सकारात्मक संदेशों को प्रसारित करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

माननीय केंद्रीय जल शक्ति एवं जनजातीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री विश्वेश्वर टुडू जी को सुश्री गंगा नन्दिनी जी, आचार्य दीपक शर्मा जी, आचार्य संदीप शास्त्री जी और परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों ने परमार्थ निकेतन की हरित भेंट रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर गंगा आरती में उनका अभिनन्दन किया।